अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला जिले में सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर को अंबाला के गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह बाढ़ के कारण असमय मौत का शिकार हुए परिवारों से भी मिले। वहीं बाढ़ के कारण तर गांव के मोहन सिंह और संपूर्ण सिंह की मौत हो गई थी।

सांसद ने परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि दुख की घड़ी में सांसद कार्तिकेय शर्मा आपको परिवार के साथ हैं। अगर आपको कोई भी चीज़ की जरूरत हो तो हमें बताएं।







