Home Haryana हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अगले 3 घंटे...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश की चेतावनी

218
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले तीन घंटों के भीतर अंबाला, पंचकूला समेत कई जिलों में गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछली रात प्रदेश के 12 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। इनमें अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत और नूंह शामिल हैं। पानीपत और यमुनानगर में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

7 मई तक बना रहेगा असर, पश्चिमी विक्षोभ की दोहरी दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 7 मई तक बदलता मौसम देखने को मिलेगा। इस अवधि में दो पश्चिमी विक्षोभों का आंशिक प्रभाव रहेगा, जिसके चलते हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

कृषि पर पड़ सकता है असर

बारिश और ओलावृष्टि से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं फसल की कटाई कर चुके किसानों को नुकसान भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम को देखते हुए कृषि विभाग और किसान दोनों को सतर्क रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here