जींद (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला से हिसार जाते हुए अचानक नरवाना थाने का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि जब वह थाने पहुंचे तो उन्होंने वहां खामियां पाए जाने के चलते एसएचओ सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक विज ने कहा कि पुलिस थाने में बहुत प्रकार की खामियां मिली है और किसी भी सीट पर काम नहीं हो रहा।

इन सीटों पर कई महीनों व सप्ताहों से लोगों के दस्तावेज लंबित चल रहे हैं। इसलिए आज मैंने एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए। इसी प्रकार, ऑनलाइन टीटीएनएस में मुकदमा दर्ज न करने पर एक पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है। विज ने आज पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सभी सुधर जाओ नहीं तो मैं किसी को भी नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी किसी भी कार्यालय में औचक निरीक्षण कर सकता हूं और मेरी गाड़ी कभी भी किसी भी तरफ मुड़ सकती हैं।







