रोहतक (एकता): रोहतक एसटीएफ की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पांच हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस आरोपी ने जमीन विवाद में एक युवक को गोली मारी थी।
जानकारी के मुताबिक पानीपत में जुलाई 2022 में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें गांव के युवक अरवीन को गोली मारी गई थी। इस केस में आरोपी काफी समय से फरार था। जो पुलिस ने अब काबू किया है। पानीपत पुलिस ने आरोपी सुनील पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।







