Home Crime हरियाणा में इन्फ्लूएंजा-बी वायरस से 30 साल की गर्भवती महिला की मौत

हरियाणा में इन्फ्लूएंजा-बी वायरस से 30 साल की गर्भवती महिला की मौत

175
0

यमुनानगर (एकता): इन्फ्लूएंजा का खतरा देश में बढ़ता ही जा रहा है। अब इस वायरस ने हरियाणा में पैर पसारे हुए हैं। एक ताजा मामला यमुनानगर में सामने आया है, जहां इन्फ्लुएंजा-बी वायरस (H3N2) से आठ माह की गर्भवती महिला (30) की मौत हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार से 9 सदस्यों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

बता दें कि गांव बलोली निवासी संगीता काफी दिनों से बीमार थी। पहले उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जब उसका सेंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया तो उसकी रिपोर्ट में इन्फ्लूएंजा-बी पॉजिटिव वायरस पाए गए। देर शाम को ही महिला का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here