Home Crime फरीदाबाद में निकाली गई ‘भगवा रैली’ में जमकर उड़ी कानून की धज्जियां,...

फरीदाबाद में निकाली गई ‘भगवा रैली’ में जमकर उड़ी कानून की धज्जियां, हाथों में लेकर लहराई तलवारें

215
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गौ रक्षा बजरंग फोर्स के हजारों लोगों ने रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बता दें कि इस ‘भगवा रैली’ में जमकर कानून की धज्जियां उड़ी। हाथों में लेकर तलवारें लहराई गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार शहर में अलग-अलग जगह से इस शक्ति प्रदर्शन रैली में बिना हेलमेट के ही बाइक सवार और पैदल युवा अपने हाथों में तलवार और डंडे लेकर क्या सन्देश देना चाह रहे हैं ये समझ से परे हैं।

इस रैली रुपी शक्ति प्रदर्शन को आयोजित करने वाले बिटटू बजरंगी के सामने आज कानून बौना दिखाई देने लगा, जब उनसे बात की गई कि आपकी रैली में कुछ युवा हाथों में नंगी तलवारें दिखाई दे रही हैं तो उन्होंने कहा कि हमारे देवी- देवता भी हाथों में हथियार रखते हैं इसलिए ये सब है। इस मामले पर मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। गौ रक्षा बजरंग फोर्स की तरफ से हिन्दू एकता भगवा रैली का आह्वान किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here