Home Accident खेत में ओले गिरते देख किसान को पड़ा दिल का दौरा, चंद...

खेत में ओले गिरते देख किसान को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में तोड़ा दम

277
0

रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत में ओले गिरते देख एक किसान को दिल का दौरा पड़ गया। जब लोग उसे अस्पताल में लेकर गए तो उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार को जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है जिसके कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। इनमें से एक गांव धनोरा (चिल्हड़) निवासी 48 वर्षीय किसान पवन कुमार ने चार एकड़ में सरसों की फसल उगाई हुई थी।

इस बार श्रमिक न मिलने के कारण पवन अपने परिजनों के साथ मिलकर खुद ही कटाई कर रहे थे। दो एकड़ में सरसों की कटाई बच गई थी। शनिवार देर शाम बारिश व ओलावृष्टि से वह फसल खराब हो गई। जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसे दिल का दौरा पड़ा। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here