अंबाला (अंकुर कपूर): अगर आप भी ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो यह खबर आपके ही बेहद जरूरी है। बता दें कि लगातार खराब मौसम के चलते जहां एक तरफ रोड यातायात प्रभावित हुआ है तो वहीं रेलगाड़ियों का लेट होना भी बदस्तूर जारी है। आज भी दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां 90 मिनट से लेकर 3 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है। वही स्टेशन अधीक्षक ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि फॉग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां डेढ़ घंटे से लेकर 3 घंटे लेट चल रही है, जिनमें प्रमुख रेलगाड़ियां शामिल है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म तो है ही इसके साथ ही वेटिंग रुम भी हैं। वेंडर को भी बोल दिया गया है कि खाने की सुविधा पर्याप्त मात्रा में रखें। उन्होंने कहा कि जो 3 घंटे से ज्यादा रेलगाड़ियां लेट है। यात्रियों को फुल रिफंड देने की सुविधा है, अगर यात्री चाहे तो रिफंड ले सकते हैं। उन्होंने कहा की जैसे ही मौसम ठीक होता है तो फिर रेलगाड़ियां अपने टाइम पर चलना शुरू हो जाएंगे क्योंकि यह मौसम पर डिपेंड करता है।







