Home Haryana अंबाला में डेरा सच्चा सौदा द्वारा नशा मुक्ति अभियान का किया गया...

अंबाला में डेरा सच्चा सौदा द्वारा नशा मुक्ति अभियान का किया गया आयोजन (Watch Video)

207
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला की अनाज मंडी में डेरा सच्चा सौदा द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।  इस मौके पर हजारों की संख्या में राम रहीम के अनुयायियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रोग्राम का मुख्य मकसद नशे में डूबे लोगों का नशा छुड़ाना है। इस दौरान आयोजकों द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। राम रहीम के भजनों पर उनके अनुयायियों ने जमकर डांस किया व पूरे पंडाल में रंग-बिरंगे गुब्बारों द्वारा नृत्य किया गया।

इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य मकसद लोगों का नशा छुड़ाना है। भारत सरकार द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहीम राम रहीम द्वारा भी अपना योगदान देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भारत को नशा मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक राम रहीम 6 करोड़ लोगों का नशा छुड़वा चुके है, उसी के तहत आज का ये आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here