Home Haryana कुरुक्षेत्र पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 20 लाख के नशीले पदार्थों...

कुरुक्षेत्र पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 20 लाख के नशीले पदार्थों सहित आरोपी काबू

215
0

कुरुक्षेत्र (अकुंर कपूर): कुरुक्षेत्र पुलिस ने 20 लाखों रुपए के नशीले पदार्थों का जखीरा पकड़ा। बता दें कि गिरफ्तार 2 आरोपियों के पास साढ़े 6 किलो अफीम व 15 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका नेटवर्क खंगाला जाएगा।

एन्टी नारकोटिक सेल पुलिस निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर जाल बिछाया गया व शाहबाद के समीप नाकाबंदी कर एक ट्रक रुकवाया। चालक-परिचालक हरमिंदर व कुलदीप की नियमानुसार तलाशी ली तो उनके पास से साढ़े 6 किलो अफीम व 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here