Home Haryana मासूम बच्चे का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मामूली बात पर दे...

मासूम बच्चे का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मामूली बात पर दे डाला सनसनीखेज वारदात को अंजाम   

211
0

करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा के करनाल में IG कार्यालय के सामने झोपड़ी में रह रहे एक परिवार के बच्चे की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपना नाम गुलफाम उर्फ आजाद बताया है, जबकि आरोपी बार-बार अपना पता गलत बता रहा था। आरोपी पिछले कई दिनों से करनाल में ही घूम रहा था।

आरोपी ने बच्चे की हत्या खाली एक केले को लेकर की। आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई थी। जो दिन रात आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया गया। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

जानिए कैसे की थी बच्चे की हत्या

एसएचओ ने बताया कि आरोपी पहले हर रोज झुग्गी के पास रहने वाले बच्चों के साथ खेलता था। 22 अक्टूबर को आरोपी जब झुग्गी में गया तो वहां पर एक केला रखा हुआ था। जो आरोपी ने उठा लिया तो 8 साल के समर ने उसका केला लेना का विरोध किया। जिससे आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं पर जमीन में गड्ढा खोदकर उसे दबा दिया। 

आसपास के लोगों ने की आरोपी की पहचान

एसएचओ ने बताया कि जैसा हूलिया मृतक समर के माता-पिता व आसपास के लोगों ने बताया था। उसके बिहाफ पर आरोपी की तलाश सीसीटीवी कैमरे में की गई। जिसके बाद आरोपी को मेरठ रोड पर स्थित पूर्व विधायक के निवास के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here