Home Haryana घर में सोई युवती की बाजू पर लिपटा था सांप और फिर…

घर में सोई युवती की बाजू पर लिपटा था सांप और फिर…

270
0

पानीपत: ग्रामीण इलाकों में अक्सर बड़े-बड़े जहरीले सांप निकल कर लोगों के घरों तक पंहुच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत जिले के गांव मतलौडा में सामने आया है। यहां अपने घर में सो रही 18 साल की युवती को सांप ने काट लिया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि घटना उस समय हुई जब सुबह उसकी बेटी कोमल को बाजू पर चुभन महसूस हुई, जिसके बाद वह उठी तो उसने देखा कि बाजू पर सांप लिपटा हुआ था। वह चिल्लाई तो सब उठ गए, जिन्होंने तुरंत पिता को उठाया और बताया कि घर में सांप है और उसने बहन को काट लिया है।

परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता ने भी सांप को नहीं छोड़ा उन्होंने उसे ढूंढ कर मार डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here