सोनीपत (एकता): हरियाणा की महिलाओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गानों पर डांस किया। बता दें कि राहुल गांधी ने हरियाणा की महिलाओं को दिल्ली बुलाया था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव मदीना निवासी महिलाओं ने सोनिया गांधी व प्रियंका के साथ बैठकर खाना भी खाया। इसके बाद महिलाओं संग प्रियंका व सोनिया हरियाणवी गानों पर झूम उठी। उन्होंने हरियाणवी गीत गाने शुरू कर दिए।

महिलाओं ने कहा कि उन्हें सोनिया व प्रियंका के साथ बिताया हर पल याद रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अचानक गोहाना के गांव मदीना के खेतों में पहुंचे थे। वहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर खेत में धान की रोपाई भी की। उन्होंने किसानों के साथ काफी समय बिताया।








