फरीदाबाद (एकता): हर किसी को स्ट्रीट फूड या फास्ट फूड पसंद होता है। स्ट्रीट फूड के कई लोग शौकीन होते हैं। हर शहर की अपनी कोई खासियत है जो हमें अपनी ओर खींच लेती हैं। ऐसे ही स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

बता दें कि हरियाणा में हर चीज़ स्वादिष्ट है। यहां जगह-जगह सड़कों या गलियों में हर चीज में स्वाद है। ऐसी ही फरीदाबाद में एक दुकान ‘पूजा की लस्सी पूरी’ के नाम से काफी मशहूर है। जहां लस्सी-पूरी का स्वाद जो एक बार चख गया वो बार-बार आने को मजबूर हो जाता है। महंगाई के दौर में भी ₹50 रुपए में ही पूजा और पूरी मिलती है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद के बड़ोली गांव के रहने वाले मेघराज चंदीला ने 33 साल पहले लस्सी पूरी का स्टाल शुरू किया था। उन्हें नहीं पता था कि यही स्वाद उनकी पहचान बन जाएगा। खास बात यह है कि मेघराज 33 साल से फरीदाबाद में यह स्टॉल चला रहे हैं। लेकिन आज उनका पूरा परिवार ही उनके साथ स्टाल को चला रहा है। लोग दूर-दूर से इस लस्सी-पूरी का स्वाद चखने के लिए आते हैं। इतने सालों से इसका स्वाद वैसा का वैसा ही है। यह दुकान सेक्टर-8 की मेन मार्केट में है। दुकान पर भीड़ लगी रहती है।








