Home Haryana हरियाणा में आंधी-बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ व बिजली...

हरियाणा में आंधी-बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरे

162
0

पानीपत (एकता): हरियाणा में आंधी-बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बता दें कि 2 दिन से हो रही बारिश से प्रदेश में आफत मच गई। बारिश के साथ-साथ कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार को मौसम खराब से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 20 मिनट की बारिश से पूरा शहर जलमग्र हो गया।

जानकारी के मुताबिक कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे टूटने की सूचना है। जगह-जगह भरे गंदे पानी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें कि मौसम खराब रहने से बिजली आपूर्ति ठप्प रही। वन विभाग की टीम ने काफी देर बाद पहुंचकर पेड़ की छंटाई की। बता दें कि मौसम विभाग ने 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया था। बारिश रुकने के बाद जाम की स्थिति बनी रही। वहीं लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here