Home Haryana हरियाणा में जेठ के महीने में बारिश के साथ पड़े ओले, जगह-जगह...

हरियाणा में जेठ के महीने में बारिश के साथ पड़े ओले, जगह-जगह सड़क पर गिरे पेड़

224
0

हिसार (एकता): हरियाणा में पिछले काफी दिनों से मौसम करवट बदल रहा है। शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार जेठ महीने में भी आसमान में बादल छाए रहे। मई महीने में ठंड का एहसास होने लगा है। तापमान में गिरवट दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण सिवानी मंडी में पड़ी फसल खराब हो गई। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया।

गांव बहबलपुर में 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा। जिसके चलते बिजली आपूर्ति ठप्प रही। हिसार में शनिवार सुबह 18 एमएम बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि एक जून के बाद फिर से तापमान बढ़ना शुरु होगा। 28 व 29 मई को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का खराब प्रभाव बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। तेज गति से हवाएं चलेंगी। जिससे लोगों को जरा सावधान रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here