Home Cricket पहलवानों के विरोध को लेकर सौरव गांगुली की टिप्पणी पर विनेश फोगाट...

पहलवानों के विरोध को लेकर सौरव गांगुली की टिप्पणी पर विनेश फोगाट ने दिया यह जवाब

212
0

हरियाणा (एकता): दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना लगातार 13वें दिन भी जारी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पहलवानों के विरोध को लेकर पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के दिए बयान पर विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेटर न्याय के लिए उनका साथ देना चाहते हैं तो वह एक एथलीट के तौर पर जंतर-मंतर पर आ सकते हैं। और हमसे सब कुछ समझ सकते हैं।

बता दें कि पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि सौरव गांगुली को पहलवानों के मामले के बारे में नहीं पता है। उन्होंने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहलवानों के विरोध से जुड़े सवाल पर कहा था कि वह देश के लिए बहुत सारी खुशी लाए हैं और उम्मीद करता हूं कि ये मुद्दा जल्द सुलझ जाए। गांगुली ने कहा कि पहलवानों को उनकी लड़ाई लड़ने दीजिए। नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि खेल की दुनिया में मुझे एक चीज समझ में आई है कि आपको उन चीजों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए जिनकी आपको पूरी जानकारी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here