अंबाला (अंकुर कपूर): नगर परिषद अंबाला कैंट में उस समय हड़कंप मचा जब हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। बता दें कि जैसे ही अनिल विज वहां पहुंचे तो नगर परिषद के अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल बना। गृह मंत्री ने अंबाला कैंट में चल रहे विकास कार्यों के लेट होने के चलते अधिकारियों को सख्त लहजे में आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी या ठेकेदार विकास कार्यों को लेट कर रहा है।
नगर परिषद के एडमिनिस्ट्रेटर से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने रुके हुए विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों की मीटिंग ली है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री द्वारा जो विकास कार्य के लिए सरकार द्वारा ग्रांट दी गई थी और वो अभी तक अधूरे पड़े हैं। ऐसे ठेकेदारों पर एक्शन लिया जाया और उनको ब्लैक लिस्ट किया जाए और दोबारा से उन विकास कार्यों को पूरा कराया जाए। वहीं अपनी स्मास्यों को लेकर आए लोगों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपनी राशन कार्ड व दूसरी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं।
अपनी समस्या लेकर नगर परिषद में पहुंची महिलाओं ने सुनवाई न होने से परेशान होने की बात मीडिया के सामने रखी। उन्होंने बताया कि वो दो महीने से नगर परिषद के चक्कर लगा रही हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग में जाते है तो वो पंचकुला जाने के बात कहते हैं। गृह मंत्री ने नगर परिषद में निरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैंने एक ही बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने सारे काम को एक-एक करके अध्यन किया।







