भिवानी (अंकुर कपूर): भिवानी सेंटर से बॉक्सिंग खत्म करने के मामले में SAI ने अपना फैसला वापस ले लिया है। बता दें कि SAI सेंटर से अब बॉक्सिंग खत्म नहीं होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार बढ़ते विरोध के बाद SAI ने यह फैसला वापस लिया। बता दें कि इस मिनी क्यूबा का नाम मिटते-मिटते बचा। खिलाड़ियों व खेल-प्रेमियों का आखिरकार रोष रंग लाया। SAI ने अपना फैसला वापस लेने को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी।

सरकार व SAI का लोगों ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुविधा ना होने पर बॉक्सिंग को खत्म किया जा रहा था। दरअसल खेल-प्रेमियों का कहना है कि सेंटर में बॉक्सिंग की सुविधा देना SAI का ही काम है न कि किसी और का। इस सेंटर के खिलाड़ी मैडलों की झड़ी लगा देंगे। सुविधाओं के साथ लड़कियों के लिए होस्टल बनाने की भी मांग की है।







