Home Haryana CM खट्टर का ऐलान, बारिश से प्रभावित फसलों का किसानों को मिलेगा...

CM खट्टर का ऐलान, बारिश से प्रभावित फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा, गिरदावरी करने के निर्देश जारी

193
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में हो रही बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि फसलों की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल तक हर हाल में विशेष गिरदावरी होनी चाहिए। इतना ही नहीं सीएम ने बारिश से प्रभावित फसलों का किसानों को मुआवजा देने को भी कहा। ये आदेश सभी डीसी और कमिश्नरों की बैठक में दिए गए।

बता दें कि फसल खराब होने को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। अब तक पूरे हरियाणा में 4828 गांवों के 79,284 किसानों ने फसल खराब की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल किसानों के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here