Home Crime महंत मर्डर केस की गुत्थी सुलझते ही मौत से उठा पर्दा, पढ़िए...

महंत मर्डर केस की गुत्थी सुलझते ही मौत से उठा पर्दा, पढ़िए कैसे दिया 2 आरोपियों ने वारदात को अंजाम

207
0

रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी के गांव ढाकिया में आखिरकार महंत मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ही लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को महंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुत्थी सुलझते ही महंत की मौत से पर्दा उठा कि 2 आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने पहले महंत के साथ बैठकर शराब पी फिर झगड़ा होने पर उसके सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि बुजुर्ग महंत बलबीर नाथ गांव के प्राचीन मंदिर में कई सालों से रह रहा था। वह यहां की देखभाल करता था। शुक्रवार सुबह मंदिर में जब गांव के लोग पहुंचे तो उन्होंने महंत को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और पुलिस को तुरंत इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। महंत के सिर पर चोट के निशान होने के कारण ग्रामीणों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी। इसके बाद आरोपियों को इस केस में गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here