चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में 57 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कई जिलों में वरिष्ठ सिविल जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बदले गए हैं।
अंजलि जैन को नूंह से पलवल स्थानांतरित किया गया है, जहां वह वरिष्ठ सिविल जज के पद पर कार्यभार संभालेंगी। वहीं, कंवल कुमार को अंबाला से कैथल भेजा गया है और उन्हें वरिष्ठ सिविल जज सह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
कई अन्य अधिकारियों के भी हुए तबादले
- मीनू को पानीपत से झज्जर भेजा गया है।
- संतोष बगोतीया फतेहाबाद से सिरसा स्थानांतरित की गई हैं।
- विक्रम जीत सिंह गुरुग्राम से नारनौल, और कीर्ति वशिष्ठा जगाधरी से पंचकूला भेजी गई हैं।
- राजीव का तबादला फतेहाबाद से हिसार और उपेंद्र सिंह का कालका से फरीदाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर किया गया है।
- सोनिया श्योकंद को बहादुरगढ़ से नूंह तथा गीतांजलि गोयल को नारायणगढ़ से अंबाला भेजा गया है।
- वर्षा शर्मा को गन्नौर से पानीपत स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा अमित सिहाग, खुशबू गोयल, मधुर बजाज, नीतिका भारद्वाज, रजत वर्मा, सुयशा जावा, छवि गोयल, नीलम कुमारी, मोहम्मद सगीर, रेखा चौधरी, वीरेंद्र कादयान, अमित श्योराण, करुणा शर्मा, चेतश गुप्ता, सौरभ शर्मा, ज्योति ग्रोवर, अपर्णा चौधरी, विवेक तोमर, अभिमन्यु राजपूत, पल्लवी ओझा, विकास, गुरदीप कौर, अविनाश यादव, उदय प्रताप, गौरंग शर्मा, मानसी गौर, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, सुमित कुमार सैनी, वंदना ढिल्लों, पवनदीप कौर, डॉ. जितेंद्र कुमार, नीलम, तरुण चौधरी, प्रमोद कुमार के भी विभिन्न स्थानों पर तबादले किए गए हैं।
सांसदों–विधायकों के मामलों से जुड़े जजों को विशेष निर्देश
हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन न्यायिक अधिकारियों के पास सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई का दायित्व है, वे तब तक अपना कार्यभार न छोड़ें जब तक उनके स्थान पर नियुक्त अधिकारी कार्यभार नहीं संभाल लेते।







