फरीदाबाद (अंकुर कपूर): इंडियन नेशनल लोकदल की परिवर्तन यात्रा एनआईटी विधानसभा-86 में पहुंची, जहां इनेलो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू ने भारी संख्या में आए लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस परिवर्तन यात्रा में शुक्रवार को करण चौटाला, सुनैना चौटाला मुख्य रूप से शामिल दिखाई दिए जबकि यात्रा में ओपी चौटाला कार में सवार होकर शामिल हुए। यात्रा का विधानसभा-86 में पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए करंट चटाला ने बताया कि जहां जहां से लालू की परिवर्तन यात्रा गुजर रही है। वहां लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है और लोग अब परिवर्तन की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस यात्रा को लेकर कुछ भी बोले उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। हम अपना काम करते जा रहे हैं और लोग जुड़ते जा रहे हैं। लोग अपना प्यार और आशीर्वाद इस परिवर्तन यात्रा को लगातार दे रहे हैं।
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा एक भ्रष्ट पार्टी है और उसे यह नहीं मालूम कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है। आज प्रदेश की महिलाएं जान चुकी है कि बीजेपी मात्र दिखावा करती है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री तक को भी घेरते हुए कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह के मामले में प्रदेश के सीएम ने एक्शन लेने से साफ इंकार कर दिया था जिसको लेकर वह दोषी है।
इस मौके पर इनेलो की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जगजीत पन्नू ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को देखकर विपक्षियों में घबराहट पैदा हो रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 2 दिनों से हमारे पोस्टर फाड़े जा रहे हैं और लोगों को धमकाया जा रहा है इसके बावजूद यह तय है कि आने वाले चुनावों में सरकार इंडियन नेशनल लोकदल की ही बनेगी। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि वह विधायक कम और कथावाचक ज्यादा है जिन्हें विकास से कुछ लेना-देना नहीं।







