अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है। दरअसल राहुल गांधी ने ट्वीट करके भाजपा को सत्ताग्रह पार्टी बताया है। वहीं अनिल विज के निशाने पर अब राहुल गांधी आ गए हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार विज ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ताग्रह पार्टी तो कांग्रेस ही है जिसने देश की आजादी के बाद देश में 50 से 60 साल राज किया। विज ने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दो लेकिन इन्होंने समाप्त न करके सत्ता हथियाई। साथ ही देश पर 50 से 60 साल राज किया तो सत्ताग्रही तो कांग्रेस पार्टी है।







