रोहतक: हरियाणा के रोहतक में नहर में नहाने गए 2 युवकों के साथ हादसा हो गया। जहां वह पानी के तेज बहाव में बह गए। बता दें कि यह घटना झज्जर रोड पर बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर के तेज बहाव में सोमवार शाम को हुई। हालांकि देर शाम तक उनकी तलाश में नहर पर परिजनों ने तलाश अभियान भी चलाया, मगर दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों ने कहा कि उनका बेटा राहुल कल्सन अपने सुनारिया चौक निवासी दोस्त हिमांशु के साथ नहर पर नहाने गया था। राहुल का चचेरा भाई हैप्पी भी उनके साथ था। लेकिन वह नहाने नहीं गया उतरा था। उसी ने दोनों को नहर में डूबते देखा। इस बारे में उसने फोन पर बताया तो सभी मौके पर पहुंचे। इस बारे में प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई, मगर कोई हल नहीं हुआ।







