पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार शुक्रवार को एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कमेटी चौक स्थित कॉमन सर्विस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। दरअसल लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कॉमन सर्विस सेंटर परिवार पहचान पत्र में इनकम कम करने के लिए तथा प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य त्रुटियों को ठीक करने के नाम पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा रुपए ले रहे है।

उन्होंने बताया कि दो कॉमन सर्विस सेंटरों पर सर्विस व सर्विस चार्ज के बारे में कोई भी लिस्ट नहीं लगाई गई थी। वहीं तीन कॉमन सर्विस सेंटरों की आईडी ले रखी है जबकि अपने घर से ही कार्य कर रहे है। कभी भी कोई दुकान नहीं खोली है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी ऐसी है जो किसी व्यक्ति के नाम पर जारी है जबकि कभी यूज नहीं की गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने बताया कि डीएमसी के माध्यम से लेटर जारी किया जाएगा कि उक्त सीएचसी की आईडी बंद की जाए और इस कार्य में रूचि लेने वाले व्यक्ति को दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी सीएचसी ऐसी नहीं होनी चाहिए उन्होंने सर्विस की सूची व सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नहीं की तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।







