यमुनानगर (अंकुर कपूर): नशे के कारोबार की लत में यह हाई प्रोफाइल व्यक्ति चंद पैसों के लालच में बड़े धंधे को अंजाम देने में लगे हैं। यह ताजा मामला यमुनानगर के कलानौर बार्डर का हैं यहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी में नशे की बड़ी खेप आ रही है। सीआईए टू के पास जब यह सूचना पहुंची तो उन्होंने नाका लगाकर जब गाड़ी को रोका तो पुलिस के भी होश उड़ गए, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ-साथ नशे के इंजेक्शन भी थे। आरोपी को जब पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो बड़े खुलासे हुए।
आरोपी के यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के साथ भी संबध हो सकते हैं। हालांकि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह यह नशे की खेप उत्तर प्रदेश से लेकर आता है और अभी तक उसने 16 से 17 चक्कर नशे की खेप के हरियाणा में लगाए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लेेने की बात कही जा रही है। पुलिस अब उन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है जो यह नशा स्कूल-कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी दिया जाता था। यह भी अभी आरोपी से पूछना बाकी है। पुलिस के अनुसार इस नशे की कीमत कई लाखों में हैं, क्योंकि हजारों की तादाद में नशे की गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए हैं।







