Home Haryana शुगर मिल गेट के सामने तमाम किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

शुगर मिल गेट के सामने तमाम किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी

194
0

करनाल (अंकुर कपूर): गन्ने के दाम को लेकर किसान सरकार से नाराज हैं। लंबे समय से चल रहा धरना प्रदर्शन अब गर्माता जा रहा है। हरियाणा में कई जगह शुगर मिल पर ताला जड़ दिया गया है। वहीं करनाल में किसानों ने शुगर मिल के बाहर धरना लगा दिया है। इतना ही नहीं शुगर मिल के गेट के आगे गाड़ी लगा दी गई है ताकि कोई भी गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली अंदर ना जाए।

किसानों का कहना है कि धूप हो, ठंड हो, बारिश हो, हम तब तक यहां बैठे रहेंगे, जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती। किसानों की मांग है कि गन्ने के भाव को बढ़ाया जाए, अभी गन्ने का भाव 362 रुपए है और ये दाम 450 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए। करीब 88 रुपए दाम बढ़ना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार ने पिछले 8 सालों में गन्ने के दाम ना के बराबर बढ़ाए हैं, गन्ने के दाम पंजाब का हरियाणा से भी ज्यादा है।

ऐसे में हरियाणा में भी गन्ने का दाम बढ़ना चाहिए। पिछले दिनों सरकार के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया था पर उसमें गन्ने के भाव बढ़ाने वाली कमेटी के अध्यक्ष मौजूद नहीं थे। ऐसे में 22 जनवरी को फिर बुलाया गया है। देखना ये होगा कि क्या अगली मीटिंग में गन्ने के भाव को लेकर कोई हल निकलता या नहीं।

किसानों का कहना है कि इस समय हरियाण के मुकाबले पंजाब में गन्ने का रेट सबसे अधिक है, जबकि हरियाणा में गन्ने का रेट सबसे ज्यादा होता था। किसानों की मांग है कि गन्ने का रेट साढ़े 400 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। वहीं सरकार से बात जरूर हुई है। मगर अभी तक हमारी बात चीत नहीं हुई है। अगर सरकार गन्ने के रेट में बढ़ोतरी नहीं करती है तो हम इनका विरोध करेंगे। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द सरकार इस बारे में सोचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here