करनाल (एकता): करनाल जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी कबड्डी मैच देखते नजर आए। बता दें कि शनिवार को करनाल में 24 किलोमीटर का सफर तय करते हुए NDRI चौक पर यात्रा खत्म हुई।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे वह राहुल गांधी मैच का हिस्सा बने।
बता दें कि राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं भी सुनी। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता शाम 4:13 बजे पहुंचे। उन्होंने पांच मिनट तक मैच देखा और 4:18 बजे आयोजकों की ओर से उन्हें गदा भेंटकर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, गीता भुक्कल, शमशेर सिंह गोगी, रणदीप सुरजेवाला आदि नेता मौजूद रहे।








