Home Palwal मंत्री गौरव गौतम की फटकार का दिखा त्वरित असर, 15 मिनट में...

मंत्री गौरव गौतम की फटकार का दिखा त्वरित असर, 15 मिनट में रुकवाया सड़क तोड़ने का काम, अधिकारियों में मचा हड़कंप

4
0

पलवल,सुन्दर-:शहर में आम जनता की परेशानी को लेकर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने सख्त रुख अपनाया।हुड्डा चौक पर सड़क के दोनों ओर एक निजी कंपनी द्वारा की जा रही खुदाई के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।सड़क पर लगे जाम में आम लोग परेशान होते नजर आए।इसी दौरान मंत्री गौरव गौतम का काफिला अपने निवास स्थान से फरीदाबाद की ओर जा रहा था।हुड्डा चौक पर जाम और लोगों की परेशानी देखकर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया।उन्होंने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और बिना उचित व्यवस्था के सड़क की खुदाई किए जाने पर जवाब मांगा।

मंत्री की सख्ती का असर महज 15 मिनट के भीतर दिखाई दिया। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर सड़क तोड़ने का काम रुकवा दिया।अचानक हुई इस कार्रवाई से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।गौरव गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति और यातायात की उचित व्यवस्था किए सड़क खोदने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।मंत्री के तत्काल हस्तक्षेप से जहां लोगों को राहत मिली,वहीं प्रशासन को भी स्पष्ट संदेश गया कि जनहित के मामलों में लापरवाही पर तुरंत जवाबदेही तय होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here