Home Haryana नशा तस्करों के ठिकानों पर कैथल पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने...

नशा तस्करों के ठिकानों पर कैथल पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

5
0

कैथल। (बलिंदर कुमार) नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह जिले के फतेहपुर पूंडरी गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। डीएसपी रमेश चंद्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्निफर डॉग सहित करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की 10 टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 10 घरों और अन्य संभावित ठिकानों की गहनता से तलाशी ली।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के निर्देशों और एसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में पूंडरी थाना प्रभारी पीएसआई सुनील, सीआईए की टीमें और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग की मदद से अलग-अलग स्थानों पर जांच की। इस दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं और कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है।

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करना है। इस तरह की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा होगा। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का लक्ष्य पूरे जिले को नशामुक्त बनाना है और नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आमजन से भी नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के लिए जेल ही सही जगह है और कैथल पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here