Home Haryana गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

25
0
Screenshot

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ, जब गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तीन वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर के बाद व्यावसायिक टैक्सी सड़क पर पलट गई। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में टैक्सी को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अन्य दोनों वाहनों में सवार लोगों को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की सूचना मिलने पर डीएलएफ की पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर स्थिति संभाली और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तीनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के लिए कौन-से कारण जिम्मेदार थे। जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here