Home Haryana गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने...

गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई से झुकी पांच मंजिला इमारत, पुलिस ने तीन मकान खाली कराए

11
0
Screenshot

गुरुग्राम। सुशांत लोक-एक के ब्लॉक सी में साथ लगते प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई के कारण पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक तरफ झुक गई। इमारत के झुकने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास के तीन मकानों को खाली करवाकर उनमें रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम प्लॉट नंबर 1770 में निर्माणाधीन इमारत के झुकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि पास के प्लॉट में बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई किए जाने के कारण लगभग तैयार पांच मंजिला इमारत करीब 2 से 2.5 इंच एक तरफ झुक गई थी। इमारत की स्थिति को देखते हुए उसके गिरने की आशंका जताई गई, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इमारत के दोनों ओर स्थित तीन मकानों को खाली कराया और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही आसपास के निवासियों को भी इमारत से दूर रहने की हिदायत दी गई, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

इस मामले में प्रभावित मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने साथ लगते प्लॉट में खुदाई कराने वाले प्लॉट मालिक, ठेकेदार और जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here