Home Haryana फरीदाबाद निवासी पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में मौत

फरीदाबाद निवासी पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में मौत

17
0

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी राजस्थान के पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान में एक क्रेशर प्लांट पर हुए संघर्ष के दौरान मौत हो गई। घटना भरतपुर जिले के भोंडा गांव की है। इस दौरान उनके एक सहयोगी गगन शर्मा भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम क्रेशर प्लांट पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इसमें अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले वैर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।

अतर सिंह भड़ाना राजस्थान की वैर विधानसभा सीट से वर्ष 2003 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उनकी पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया कि 70 से 80 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। उन्होंने गोली लगने की बात भी कही। हालांकि, शुरुआती चिकित्सकीय जांच में डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की थी।

बताया जा रहा है कि क्रेशर प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों और भड़ाना पक्ष के बीच पिछले करीब चार वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह चरागाह भूमि पर कथित कब्जे, अवैध खनन और रास्ते को लेकर मतभेद बताए जा रहे हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस के बयान तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here