अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने उनके प्रिय दोस्त एवं प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान पहुंचे। अनिल विज ने अपने आवास पर फिरोज खान का फूलों के गुलदस्ते के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुंबई से विशेष तौर पर अनिल विज से मिलने के लिए पहुंचे अभिनेता ने इस दौरान उनकी कार्यशैली की विशेष तौर पर प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में ऐसे राजनीतिज्ञों की आवश्यकता है। उन्होंने मुलाकात के दौरान महाभारत धारावाहिक एवं अभिनय से जुड़े अन्य अनुभवों को भी गृह मंत्री अनिल विज के साथ सांझा किया। अभिनेता फिरोजखान ने मंत्री विज को मुंबई आने का भी न्यौता दिया।
गौरतलब है कि अभिनेता फिरोज खान पूर्व में भी कई बार गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर चुके हैं और गृह मंत्री के साथ उनकी गहरी दोस्ती है, इसी दोस्ती पर पूर्व में फिरोज खान गीत भी गुनगुना चुके हैं जोकि काफी चर्चित रहा था।








