पानीपत । सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही बेटे पर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है। आरोप है कि घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी मां के साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







