यमुनानगर । साढ़ौरा में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा उस समय खुलकर सामने आ गया, जब उन्होंने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मंत्री नाराज होने के बजाय किसानों की नारेबाजी पर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने कहा, “नारे थोड़े आराम से लगाए हैं, जोर से लगाओ।”







