Home Haryana रजोकरी फ्लाईओवर हिट एंड रन: बेटे के जन्मदिन से पहले मातम, परिवार...

रजोकरी फ्लाईओवर हिट एंड रन: बेटे के जन्मदिन से पहले मातम, परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

6
0

गुरुग्राम/अनुज पांचाल-: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रजोकरी फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में जान गंवाने वाले युवक सार्थक के परिजनों ने पहली बार मीडिया के सामने आकर न्याय की मांग की है। शोक में डूबे परिवार ने पुलिस प्रशासन और सरकार से अपील की है कि आरोपी थार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

परिजनों के मुताबिक,सार्थक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत था और उसका कार्यालय नोएडा में स्थित था।घटना वाले दिन भी वह रोज की तरह अपने घर से बाइक पर ऑफिस के लिए निकला था। परिवार ने उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे उच्च गुणवत्ता का महंगा हेलमेट भी दिलाया था,लेकिन तेज रफ्तार थार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका।बताया जा रहा है कि रजोकरी फ्लाईओवर के पास तेज गति से आ रही थार ने सार्थक की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ समय बाद उसके ऑफिस के साथियों को घटना की जानकारी मिली,जिन्होंने तत्काल परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सार्थक के पिता ने कहा कि परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि रोज की तरह ऑफिस के लिए निकला उनका बेटा वापस घर नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जो लापरवाह वाहन चालकों के लिए मिसाल बने।

इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।सबसे मार्मिक बात यह है कि दुर्घटना के महज दो दिन बाद सार्थक का जन्मदिन था। जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम का माहौल है।माता-पिता और परिजन बेटे को याद कर बार-बार भावुक हो रहे हैं।पीड़ित परिवार ने पुलिस और सरकार से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि दोषी को ऐसी सजा मिले,जिससे भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here