Home Haryana शहीद मनोज भाटी के घर पहुंचे CM खट्टर, जल्द मिलेंगी परिवार...

शहीद मनोज भाटी के घर पहुंचे CM खट्टर, जल्द मिलेंगी परिवार को सुविधाएं

264
0

फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मनोज भाटी के गांव शाहजहांपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया। बता दें कि सीएम खट्टर ने उनके परिवारवालों को कहा, शाहजहांपुर स्कूल का नाम शहीद मनोज भाटी के नाम पर होगा। इतना ही नहीं सरकार द्वारा हर तरह की सुविधाएं भी उनको जल्द मिल जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके एक सदस्य को नौकरी भी हरियाणा सरकार की तरफ से दी जाएगी।

शहीद मनोज भाटी की मूर्ति को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद मनोज भाटी की मूर्ति को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद की पत्नी कोमल से मुलाकात की। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत हामी भरते हुए जल्द ही नौकरी देने का वादा किया।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के परगल आर्मी कैंप पर गुरुवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सेना ने दो आतंकियों को भी मार गिराया था। शहीदों में बल्लभगढ़ के शाहजहांपुर गांव निवासी बाबूलाल भाटी के छोटे बेटे राइफलमैन मनोज कुमार भाटी भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here