Home Crime पानीपत में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: चाकूबाजी में युवक की...

पानीपत में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप: चाकूबाजी में युवक की मौत,दो भाई गंभीर

4
0

पानीपत। शहर की विद्यानंद कॉलोनी में  रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान जुनैद के रूप में हुई है। वहीं घायल मेहताब और सईद का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में भाई हैं।

परिजनों के अनुसार, ईद का त्योहार मनाने के बाद तीनों भाई रात को कॉलोनी में पैदल घूमने निकले थे। इसी दौरान उनका सामना दूसरे पक्ष के लोगों से हो गया, जिनके साथ पहले से विवाद चला आ रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौच शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और फिर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जानलेवा इरादे से चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जुनैद, मेहताब और सईद के पेट और छाती में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद तीनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेहताब और सईद की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here