चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): चीन में कोरोना के कोहराम के बाद भारत में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की। वहीं कोरोना मीटिंग को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 27 तारीख को सभी प्रदेश मॉक ड्रिल करेंगे। हर सेहत सुविधा के तरह फ्लू कार्नर बनाया जाएगा।
वैक्सीन के लिए ऑपरेशन दस्तक शुरू किया जाएगा। फ्लू के पेशेंट का आरटीपीसीआर किया जाएगा। पहली डोज तो राज्य में सबको लगी हुई है, दूसरी डोज 14 फीसदी लोगों के लगने वाली रहती है, उसे लगवाया जाएगा। हरियाणा के पास बूस्टर डोज उपलब्ध है थोड़ी और की डिमांड की गई है। डेढ़ लाख के करीब डोज मौजूद हैं। बूस्टर डोज घर-घर जाकर लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के हर कर्मचारी को मास्क एवं दस्ताने अनिवार्य हैं।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सूक्ष्म मात्रा में है। सरकार की ओर से लोगों को भीड़ में मास्क पहनने और एहतियाती खुराक लेने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील है कि कोविड नियमों की पालना करें। जनता दरबार लोगों की ज्यादा गिनती के कारण रद्द किया गया है। वहीं अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी खुद देखें कि कोरोना लहर में यात्रा निकालनी चाहिए या नहीं।







