Home Haryana इस महंगे शौक ने युवकों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, जानिए मामला

इस महंगे शौक ने युवकों को पहुंचाया सलाखों के पीछे, जानिए मामला

222
0

कैथल: कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है, लेकिन इसके लिए आपको कीमत भी चुकानी पड़ती है। खासतौर से तब जब आपके शौक से दूसरों को किसी तरह की तकलीफ हो रही हो। ऐसा ही कुछ हरियाणा के कैथल में सामने आया है। जहां युवकों ने अपने महंगे शौक पालने के लिए हर हद पार कर दी।

कैथल सीआइए-टू पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 23 साल की है। बता दें कि आरोपी चोरी की बाइक बेचकर कमाते रहे और उन पैसों से मस्ती करते रहे। आरोपितों ने करनाल से दो, नरवाना से दो और अंबाला से दो और कैथल से बाइक चोरी की थी। करीब दो साल से तीनों इस काम में लगे हुए थे। आखिरकार एक दिन उनका पर्दाफाश हो गया। उन्हें महंगे फोन रखने और ब्रांडेड कपड़े पहनने का शौक था। तीनों आरोपितों पर पहले भी जींद, कुरुक्षेत्र और कैथल में बाइक चोरी, स्नेचिंग और लूटपाट के मुकदमें भी दर्ज हैं। वे अपने साथ एक मास्टर चाबी रखते थे।

पुलिस की टीम ने तीनों आरोपितों को मानस रोड से 13 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों में से कर्णा उर्फ़ लक्की नाम के आरोपी पर चोरी के 6 मामले दर्ज हैं जबकि दूसरे दोनों आरोपियों मोनू व सुमित पर 2-2 मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here