हरियाणा | हरियाणा के BPL और अंत्योदय कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने साफ किया है कि अगर पात्र लोगों ने E-KYC नहीं कराई, तो राशन डिपो से अनाज मिलना बंद हो सकता है।
घर बैठे भी हो सकती है प्रक्रिया
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी अमित शेखावत ने बताया कि ई-केवाईसी की सुविधा सभी राशन डिपो पर उपलब्ध है। साथ ही, “मेरा केवाईसी” मोबाइल ऐप के जरिए भी यह काम घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
अब तक सिर्फ 53% ने ही कराया E-KYC
जिले में अब तक सिर्फ 53% कार्डधारकों ने ही ई-केवाईसी कराई है। शेष लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों और वार्डों में मुनादी करवाई जा रही है और विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
बायोमेट्रिक से पूरी होगी प्रक्रिया
E-KYC के लिए कार्डधारकों को निकटतम राशन डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। प्रक्रिया आसान है और एक मिनट में पूरी हो जाती है।
अगर निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो राशन कार्ड बंद हो सकता है और दोबारा चालू कराने में देरी भी हो सकती है। अधिकारी ने लोगों से समय पर E-KYC कराने की अपील की है।







