Home Business/Education CET 2025: हरियाणा में आज है रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, 16 जून...

CET 2025: हरियाणा में आज है रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, 16 जून तक जमा कर सकेंगे फीस; जून में ही हो सकता है एग्जाम

273
0

चंडीगढ़ | हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून रात 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) इस महीने के अंत तक ही CET परीक्षा का आयोजन कर सकता है।

अब तक 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

HSSC के पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी CET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह का कहना है कि अंतिम समय में आवेदन की संख्या में तेजी से इज़ाफा हुआ है और यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

गौरतलब है कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 14 जून कर दिया गया था। साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है।

इस महीने ही संभावित है परीक्षा आयोजन

सूत्रों के अनुसार, आयोग की योजना है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान, यानी स्कूल खुलने से पहले ही CET परीक्षा करा दी जाए। इस समय सरकारी के साथ-साथ अधिकांश प्राइवेट स्कूल भी बंद हैं, जिससे परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था आसानी से की जा सकती है। यही वजह है कि HSSC जून में ही परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी में जुटा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here