Home Crime रिटायर्ड IAS अफसर के सलाद में मिला कैटरपिलर, नामी रेस्टोरेंट पर खाद्य...

रिटायर्ड IAS अफसर के सलाद में मिला कैटरपिलर, नामी रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की कार्रवाई

255
0

गुड़गांव | शहर के 32 माइल स्टोन स्थित एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट Celeste में खाना खाने पहुंचे रिटायर्ड IAS अधिकारी को परोसे गए सलाद में कैटरपिलर मिलने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए करनाल लैब भेज दिए हैं।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई से पीछे हटे शिकायतकर्ता

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान के अनुसार, शिकायत मिलने पर तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कैटरपिलर वाले सलाद का वीडियो भी विभाग को भेजा था, लेकिन अब वह मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में फिलहाल मामला लंबित है और अगला कदम लैब रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा।

रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, पेस्ट कंट्रोल के कागजात तलब

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रेस्टोरेंट का लाइसेंस फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, रेस्टोरेंट से पेस्ट कंट्रोल से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं, जिन्हें संचालक उपलब्ध नहीं करा सके। विभाग ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर सभी दस्तावेज और स्पष्टीकरण कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

रेस्टोरेंट संचालक ने किया आरोपों से इनकार

रेस्टोरेंट संचालक ने सैंपल लिए जाने की पुष्टि की है, लेकिन सलाद में कैटरपिलर मिलने की बात को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह रूटीन निरीक्षण था और शिकायत बेबुनियाद है।

रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, नोटिस जारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी चौहान ने बताया कि जांच के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पाई गई। उन्होंने पनीर, काजू, मूंगफली और हरी चटनी सहित कई खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। विभाग की ओर से रेस्टोरेंट को नोटिस भी जारी कर दिया गया है और पेस्ट कंट्रोल न होने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here