Home Crime पाक एजेंटों से जुड़े देवेंद्र सिंह के फोन से बड़ा खुलासा, मिलिट्री...

पाक एजेंटों से जुड़े देवेंद्र सिंह के फोन से बड़ा खुलासा, मिलिट्री कैंट की जानकारी भेजने के सबूत बरामद

221
0

कैथल  | पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए देवेंद्र सिंह मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में उसके मोबाइल डिवाइस से डेटा रिकवर कर लिया गया है, जिसमें पाकिस्तान के चार खुफिया एजेंटों से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल और चैट के माध्यम से संवाद होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला एजेंट भी शामिल है।

सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां की गईं साझा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र सिंह ने पटियाला मिलिट्री कैंट से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं भी साझा की हैं। जांच में सामने आया कि वह दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, जिनमें से एक का उपयोग एजेंटों से संपर्क के लिए किया जाता था। हालांकि अब तक हरियाणा और पंजाब से पकड़े गए अन्य आरोपियों से उसका सीधा संबंध नहीं पाया गया है।

फोरेंसिक जांच से मिले अहम सबूत

फोरेंसिक विश्लेषण में मिले डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामले में मजबूत कड़ी सामने आई है। तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

जांच में और भी खुलासों की संभावना

पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिन्हें खंगालकर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जांच एजेंसियों की निगरानी अब और भी तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here