Home Crime भारत-पाक तनाव के बीच पंचकूला में अलर्ट, प्रशासन ने जारी किए सख्त...

भारत-पाक तनाव के बीच पंचकूला में अलर्ट, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

152
0

चंडीगढ़ |  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने एहतियातन कड़े सुरक्षा कदम उठाते हुए सख्त एडवाइजरी जारी की है। शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

प्रशासन के निर्देशानुसार, रात 7 बजे के बाद सभी गैर-जरूरी बाजार और दुकानें बंद करनी होंगी। केवल मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाएं इससे मुक्त रहेंगी। साथ ही, बाजार, होटल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों की सभी बाहरी लाइटें शाम 7 बजे के बाद बंद करनी होंगी — जब तक कि अगला आदेश न आ जाए।

प्रशासन ने पुलिस और पीसीआर टीमों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों को सख्ती से लागू किया जाए। दुकानों के बाहर लगे स्टॉल, बोर्ड की लाइटें और सीसीटीवी कैमरों की बाहरी लाइटें भी शाम 7 बजे के बाद बंद करनी होंगी।

शहर में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता को सूचित किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह एडवाइजरी नागरिकों की सुरक्षा और सतर्कता को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है ताकि कोई भी संकट की घड़ी में आसानी से नियंत्रण रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here