Home Haryana हरियाणा में एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रद्द, पाकिस्तान से सटे 11 एयरपोर्ट्स प्रभावित

हरियाणा में एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रद्द, पाकिस्तान से सटे 11 एयरपोर्ट्स प्रभावित

164
0

नई दिल्ली |  भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण देशभर में हवाई यात्रा पर भारी असर पड़ा है। भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। इन सुरक्षा उपायों के कारण श्रीनगर सहित 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए हैं।

कौन-कौन से एयरपोर्ट्स पर असर पड़ा?

जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, बिकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर एयरपोर्ट्स, जो पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक स्थित हैं, इन सभी पर उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस फैसले के बाद इन एयरपोर्ट्स से दोपहर तक की सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इसके कारण प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • एअर इंडिया की अमृतसर की ओर जाने वाली फ्लाइट्स को दिल्ली की दिशा में मोड़ दिया गया है।
  • एअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 011-69329333/011-69329999 जारी किया है।
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस की जम्मू, श्रीनगर और हिंडन के लिए जाने वाली फ्लाइट्स को आज दोपहर तक रद्द कर दिया गया है।
  • फ्लाइट्स से जुड़े अलर्ट के लिए +91 6360012345 नंबर जारी किया गया है।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइंस से नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here