Home Haryana युवा नेता अतुल महाजन ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का थामा...

युवा नेता अतुल महाजन ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

227
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में युवा नेता अतुल महाजन ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान हरियाणा के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा उपस्थित रहे। अतुल महाजन पिछले 12 सालों से अंबाला के एक्टिव पॉलिटिक्स का हिस्सा रहे हैं।

2010 में अंबाला यूथ कांग्रेस से सचिव के पद पर रहें। 2014 में अंबाला कैंट विधानसभा से युवा कांग्रेस के अध्याक्ष रहे और 2017 में हरियाणा युवा कांग्रेस के सचिव के पद पे रह के कांग्रेस पार्टी की सेवा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने का कोई भी मौका वह नहीं छोड़ेंगे, जो कांग्रेस की बात करेगा उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। अतुल ने कहा कि आज हरियाणा बेरोज़गारी, महंगाई, बदमाशी में नंबर 1 बना हुआ है।

आज हरियाणा की जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है और 2024 में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और दीपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीना मुश्किल किया हुआ है।गरीब को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं। अतुल महाजन ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सब साथी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने में साथ आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here