Home Haryana रोहतक PGI में मरीजों के लिए बनेगा छह मंजिला प्राइवेट वार्ड, 600...

रोहतक PGI में मरीजों के लिए बनेगा छह मंजिला प्राइवेट वार्ड, 600 बेड की होगी सुविधा

240
0

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। यहां पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (PGIMS) में मरीजों के लिए एक छह मंजिला प्राइवेट वार्ड का निर्माण किया जाएगा। इस वार्ड में लगभग 600 बेड की व्यवस्था होगी और इसके निर्माण पर करीब 155 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राइवेट बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को इलाज में काफी राहत मिलेगी। प्रस्तावित वार्ड में 13 बेड विशेष रूप से वीआईपी मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे।

फिलहाल रोहतक PGI में लगभग 2200 बेड हैं। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन 8 से 9 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें से करीब 450 मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण बेड की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है। कई बार मरीजों को बेड न मिलने पर स्ट्रेचर पर ही इलाज देना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।

नया छह मंजिला भवन न्यू ऑपरेशन थिएटर के पास बनाया जाएगा। परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है, और निर्माण कार्य पर अनुमानित 155 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

PGI निदेशक का बयान
PGI रोहतक के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान में बेड की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार कर ली गई है। DPR पूरी हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here